फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ट्रक की चपेट में आया परिवार, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Sun, 10 Sep 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक परिवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे महिला की मौत और पति व बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में चिंतामण बाइपास स्थित टोल नाके के समीप स्पीड ब्रेकर पर भानगढ़ का परिवार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिए के नीचे सिर आने से घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे और मृत महिला का पति घायल हुए हैं। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित किया और घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि भारती पति राजेश कहार निवासी भानगढ़ उम्र 29 साल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। उसके पति सहित दो बच्चे छह साल का आयुष और आठ साल का गौरव घायल हैं। भारती का 11 साल पहले भानगढ़ के राजेश से विवाह हुआ था। उसका मायका भैरवगढ़ के सुलियाखेड़ी में है। वह परिवार सहित रक्षाबंधन पर सुलियाखेड़ी स्थित मायके आई थी। दोपहर 12 बजे वे वापस जा रहे थे। 

इसी दौरान चिंतामण बाइपास पर टोल नाके के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर बैलेंस बिगड़ने से बाइक गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक महिला के सिर पर चढ़ गया। हादसे में महिला की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें