फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी से तीन बार के विधायक समेत 250 कार्यकर्ताओं ने थामा कमल

Sun, 07 Apr 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/उज्जैन

सार

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को फिर से झटका लगा है। उज्जैन ग्रामीण के कांग्रेस से तीन बार के पूर्व विधायक अपने 250 समर्थकों के साथ भोपाल में भाजपा में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के दौरान सीएम मोहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उज्जैन में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। यहां तीन बार के पूर्व विधायक और उनके साथ लगभग 250 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को भाजपा ने अपना स्थापना दिवस मनाया। जैसा कि पूर्व में विदित था कि स्थापना दिवस पर प्रदेश सहित उज्जैन के कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, ऐसा ही हुआ। उज्जैन ग्रामीण के तीन बार के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय अपने समर्थकों के साथ भोपाल में भाजपा में शामिल हो गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनको पार्टी पटका ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर उज्जैन ग्रामीण के विधायक सतीश मालवीय, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज आदि भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, इस कड़ी में फ्रीगंज स्थित बीजेपी लोक शक्ति कार्यालय पर 250 से अधिक संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जो ब्लॉक स्तर और मतदान केंद्र स्तर से जुड़े हैं, सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

 
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बहादुरसिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गनावा, ब्लाक अध्यक्ष विजयसिंह बरखेड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदमसिंह पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन पाटनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाकमसिंह पटेल, पूर्व महामंत्री तथा उपाध्यक्ष कैलाश जाट, पूर्व महामंत्री विक्रमसिंह सुराला, पूर्व महामंत्री जितेंद्र शिंदे, पूर्व सरपंच पर्वतसिंह पटेल, पूर्व सरपंच संदीप बोरमुंडला, पूर्व जनपद अध्यक्ष भारतसिंह पंवार, पूर्व सरपंच बाबूसिंह रामगढ़, पूर्व सचिव नितिन शर्मा, सरपंच पदमसिंह दरबार, ब्लॉक महामंत्री लाखनसिंह मोहनपुरा, जनपद सदस्य बहादुरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष भारतसिंह आंजना, संदीप गनावा और संदीप पटेल आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें