फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अयोध्या पहुंचा श्री महाकालेश्वर भगवान का लड्डू प्रसाद, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सौंपा

Sun, 21 Jan 2024 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: श्री महाकालेश्वर भगवान के लड्डू प्रसाद रविवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय अधिकारी ने इसका स्वागत किया। इसके बाद लड्डू प्रसाद को सौंपा गया। 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचा श्री महाकालेश्वर भगवान का लड्डू प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या की पावन धरा एवं भगवान श्रीराम की जन्मभूमि स्थल पर भगवान श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रसिद्ध 5 लाख लड्डू भोग प्रसाद अयोध्या पहुंचाने की मंशा जाहिर की थी। जिसके बाद से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व प्रशासक संदीप कुमार सोनी के मार्गदर्शन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामण-जवासिया की लड्डू निर्माण इकाई में लड्डू निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था।
विज्ञापन


इस दौरान 15 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामण-जवासिया स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुंचकर अयोध्या के लिए बन रहे लड्डुओं की निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया था। जिसके बाद 18 जनवरी 2024 को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्डू प्रसाद इकाई से रात्रि 1 बजे 5 कंटेनर एवं 3 इनोवा गाड़ी से 5 लाख लड्डू प्रसाद लेकर प्रस्थान किया गया।

किया गया स्वागत
बता दें कि जिसे भोपाल मे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने 10 बजे भगवा ध्वज दिखाकर कंटेनर को अयोध्या के लिये रवाना किया। महाकाल कंटेनर एवं ब्रांडिंग होने से सागर, ललितपुर, उन्नाव आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया था। जिसके बाद यह सभी कंटेनर अयोध्या पहुंचे। आज रविवार को अयोध्या के राम जन्मभूमि ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय अधिकारी राजेन्द्र जी व पंकज जी, श्री चैपाल, श्री प्रकाश मीडिया प्रभारी बजरंगदल तथा दिवाकर, विश्व हिन्दू परिषद केन्द्रीय भण्डार प्रभारी का समिति के द्वारा स्वागत किया गया तथा लड्डू प्रसाद सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें