फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई "अष्टयाम" नृत्य सेवा, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Sun, 21 Jan 2024 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं श्री महाकाल महालोक के सप्तऋषि के समीप अष्टयाम नृत्य सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान 4 वर्ष से 66 उम्र तक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई "अष्टयाम" नृत्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं श्री महाकाल महालोक के सप्तऋषि के समीप प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में रविवार को आयोजित इस उत्सव में सुबह से रात्रि 8 बजे तक सतत नृत्य आराधना वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान के 101 कलाकारों द्वारा की जा रही है। जिसमें 4 वर्ष से लेकर 66 उम्र तक के कलाकारों ने भाग लिया। जिसे श्रीमती पलक पटवर्धन के निर्देशन में किया जा रहा है।

संस्था की निदेशिका का सम्मान
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा सभी बालिकाओं व संस्था की निदेशिका श्रीमती पलक पटवर्धन का सम्मान किया गया। इस दौरान अनुराग चौबे, सत्येन्द्र भारत, निरंजन जूनवाल, प्रदीप भाटी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें