फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चरित्र शंका को लेकर आए दिन होते थे विवाद, पति ने पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या

Mon, 25 Mar 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद का अंत आज सुबह एक व्यक्ति की मौत के साथ हुआ, जिसमें पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। पूरे मामले की जानकारी देते हुए नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर में रहने वाली महिला को गोली मारने की सूचना आज सुबह मिली थी, इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जहां महिला बेसुध थी और परिजन विलाप कर रहे थे। महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में महिला के पति की तलाश की जा रही है, जोकि घटना के बाद से ही फरार है। 

विज्ञापन


चरित्र शंका के चलते मारी गोली
बताया जाता है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है जोकि उससे आए दिन विवाद करता रहता था और उसके चरित्र पर भी शक करता था। बताया जा रहा है कि जितने समय आरोपी जेल में बंद रहा उसे दौरान उसे आशंका थी की पत्नी के किसी के साथ संबंध है। इसी को लेकर वह पत्नी पर शक करता था।

जेल में बंद था वाहिद
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी जेल से बाहर आया है, वह एक मामले में पिछले काफी समय से जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले तक तो पति-पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ने लगा कि क्षेत्र के लोग भी उनके आए दिन होने वाले विवाद से परेशान हो जाते थे। बताया जाता है कि आज सुबह आरोपी ने पहले उसकी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद इस बात की जानकारी अपने दोस्त को दी थी की उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच-एसपी
इस हत्याकांड को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि हत्याकांड की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद का ही है। पूरे मामले की जांच होने के बाद इस मामले में आगे कुछ बताया जा सकता है। वैसे इस मामले में आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें