फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छात्रा का अपहरण कर घर में बंधक बनाया, कोर्ट मैरिज कर किया रेप, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

युवक ने छात्रा को घर में बंधक बनाया और कागजों पर साइन करा लिए, फिर मयंक परिसर पंवासा स्थित दूसरे घर ले जाकर उसने बताया कि अपनी कोर्ट मैरीज हो चुकी है और अब हम पति पत्नी हैं। इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाली कॉलेज की छात्रा का एक युवक ने अपहरण किया फिर अपने मकान में बंधक बनाकर उसके साथ कोर्ट मैरिज की और बाद में छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। 11 दिन बाद बदमाश के चंगुल से छूटी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद नीलगंगा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा 23 फरवरी की दोपहर 1 बजे कम्प्यूटर कोचिंग जाने के लिये घर से निकली थी, तभी रास्ते में गौरव जाटवा का उसके मोबाइल पर कॉल आया। गौरव ने फोन पर छात्रा से कहा कि मेरे घर आ जाओ, यहीं से दोनों साथ में कोचिंग चलेंगे। छात्रा गौरव के घर चली गई, जहां युवक ने उसे घर में ही बंधक बना लिया और उसका मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया। 25 फरवरी को गौरव छात्रा को कोठी ले गया और कागजों पर साइन करा लिए, फिर मयंक परिसर पंवासा स्थित दूसरे घर ले जाकर उसने बताया कि अपनी कोर्ट मैरीज हो चुकी है और अब हम पति पत्नी हैं। इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 5 मार्च को छात्रा ने मौका पाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मयंक परिसर पहुंचे और छात्रा को बदमाश के चंगुल से छुड़ाकर घर लाए, जहां छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई और नीलगंगा थाने पहुंचकर गौरव के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें