फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी को मिला 2 दिनों का रिमांड

Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। बता दें कि आरोपी ने 4.50 लाख रुपये ले लिये थे।

विज्ञापन
महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि शास्त्रीनगर में रहने वाली विनिता पति रजनीश गुप्ता को शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का शुभम गुप्ता निवासी यादव कालोनी ने मई 2022 में ­झांसा दिया था और फरवरी 2023 तक 4.50 लाख रुपये ले लिये थे।

विज्ञापन


शुभम महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक की नौकरी दिलाने की बात कहीं थी। लेकिन रूपये लेने के बाद सहायक प्रशासक की नौकरी से मुकर गया और श्रम प्रकोष्ठ विभाग की नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र मोबाइल पर भेज दिया। विनिता ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी से की गई पूछताछ
मामले में शुभम गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया था। जिसे न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के लिये लिया गया है। उससे फर्जी नियुक्त पत्र बनाने के दस्तावेजों बरामद किये जाएगें। संभावना है कि उसकी धोखाधड़ी के शिकार कुछ लोग जल्द सामने आ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें