फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अब महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे बिल्व पत्र और रुद्राक्ष के वृक्ष, श्रद्धालु ले सकेंगे आनंद

Sat, 02 Dec 2023 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर अब अलग-अलग किस्म के फूलों की खुशबू से महकेगा। बता दें कि मंदिर प्रशासन इंदौर के कुछ चुनिंदा नर्सरी संचालक तथा दानदाताओं के सहयोग से महालोक में फूलों के करीब पांच हजार पौधों का रोपण करा रहा है। 
विज्ञापन
अब महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे बिल्व पत्र और रुद्राक्ष के वृक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल लोक परिसर का वैभव यहां लगी मूर्तियों और श्लोकों से तो है ही लेकिन इसकी सुंदरता और प्राचीन महत्व आने वाले दिनों में यहां लगाए जा रह पेड़-पौधों से भी होगी। अब महाकाल लोक सुंदर और अलग-अलग किस्म के फूलों की खुशबू से महकेगा। मंदिर प्रशासन इंदौर के कुछ चुनिंदा नर्सरी संचालक तथा दानदाताओं के सहयोग से महालोक में फूलों के करीब पांच हजार पौधों का रोपण करा रहा है।

विज्ञापन


लगाए जाएंगे खुशबू वाले फूलों के पौधे
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि महालोक की भव्यता फूलों की सुंदरता और खुशबू से और निखार जाएगी। महाकाल लोक परिसर में बिल्व पत्र, रुद्राक्ष के वृक्ष लगाए गए हैं। अब मूर्तियों के आसपास की क्यारी, पाथवे व अन्य रिक्त स्थान पर देश विदेश की विभिन्न किस्म के सजावटी व खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

आनंद ले सकेंगे श्रद्धालु
पौधों का रोपण इंदौर के कुछ बड़े नर्सरी संचालक व दानदाता के सहयोग से कराया जा रहा है। इसमें मंदिर समिति पर किसी प्रकार का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। देश विदेश से आने वाले भक्त यहां धर्म, कला, संस्कृति के साथ प्रकृति का भी आनंद ले सकें साथ ही श्रद्धालुओं को भगवान शिव के वन में घूमने का एहसास हो इसलिए पौधे लगाए जा रहे हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें