मध्य प्रदेश के उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी कांग्रेस नेता का वीडियो बनाकर फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि बबलू खींची (44) जयसिंहपुरा के रहने वाले रमेशचंद्र खींची के बेटे और कांग्रेस नेता हैं। पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर को बबलू का वीडियो बनाकर राज मूछा, परमानंद, अजय और सोनू निवासी जयसिंहपुरा ने सोशल मीडिया के फेसबुक, वाट्सएप व अन्य ग्रुप में वायरल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि वीडियो में बबलू खींची दिख रहे हैं। लेकिन आवाज किसी और व्यक्ति की प्रयोग की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बबलू तक पहुंचा। उसे देखकर बबलू ने महाकाल थाने पहुंचकर उक्त चारों लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 188 के तहत केस दर्ज कराया।