फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: उज्जैन में भाई से था रुपये का लेन-देन, बातों ही बातों में युवक ने कट्टे से कर दिया फायर

Tue, 16 Apr 2024 09:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भाई से रुपये का लेन-देन था। ऐसे में बातों ही बातों में युवक ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में पुराने विवाद और लेन-देन के चलते एक बदमाश ने गोली चला दी। वैसे गोली हवा में फायर की गई थी। लेकिन आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में गैरेज संचालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में नासिर पिता मकबूल खां निवासी नागझिरी गैरेज संचालित करता है। उसके भाई का आनंदनगर में रहने वाले विशाल उर्फ सोनू से पुराना लेन-देन और विवाद चला रहा था। कल विशाल नशे की हालत में नासिर के गैरेज पहुंचा और रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। जब नासिर ने लेन-देन उसका नहीं होने की बात कही तो विशाल दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगा, जिसके चलते दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। उसी दौरान विशाल ने देसी कट्टा निकाला और फायर कर दिया। गोली चलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। विशाल बाइक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

मामले में नासिर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। विशाल की तलाश में आनंदनगर पहुंचकर दबिश दी गई। परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने एक टीम गठित की है, जिसे विशाल के ठिकानों पर रवाना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें