फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: युवाओं-किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, सज्जन वर्मा बोले- छात्रों की गूंज से हिलाएंगे सरकार

Fri, 03 Jul 2026 06:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने NEET-CBSE विवाद पर 'छात्रों की गूंज' अभियान, खाद संकट पर किसानों के समर्थन, राम जन्मभूमि चंदा मामले की निष्पक्ष जांच और भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए कांग्रेस का डिजिटल पोर्टल शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं के भविष्य, किसानों के संकट और भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने NEET और CBSE परीक्षा विवादों पर छात्रों की गूंज अभियान चलाने, DAP-यूरिया की कमी से परेशान किसानों के मुद्दे उठाने और राम जन्मभूमि चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए कांग्रेस डिजिटल पोर्टल भी शुरू करेगी।

विज्ञापन




उज्जैन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में लोकतांत्रिक संघर्ष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदेही तय करना और सत्ता के दुरुपयोग को रोकना इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। वर्मा ने NEET और CBSE परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे विवादों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर कांग्रेस जल्द छात्रों की गूंज अभियान शुरू करेगी। इसके जरिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग उठाई जाएगी। किसानों के मुद्दे पर वर्मा ने कहा कि DAP और यूरिया खाद सही मात्रा में नहीं मिल रहा है। टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खरीफ सीजन में बुवाई प्रभावित हो रही है। सरकार को तुरंत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ममलेश्वर मंदिर की दान राशि पर उठे सवाल, एक साल से सार्वजनिक नहीं हुआ आय-व्यय का हिसाब

महाकाल प्रोटोकॉल दर्शन मामले में यह कहा
महाकाल मंदिर की प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर वर्मा ने कहा, जब मैं प्रभारी मंत्री था तब मैंने कई व्यवस्थाओं में सुधार किया था। लेकिन मैं कभी भी गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन करने नहीं गया। राम जन्मभूमि चंदा चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं तो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास अक्षुण्ण रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें