फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कॉकरोच हमेशा दरवाजे के पीछे होते हैं, झूठन में ही पैदा होते हैं

Wed, 27 May 2026 08:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने सोशल मीडिया पर वायरल “कॉकरोच पार्टी” पर तंज कसते हुए कहा कि कॉकरोच गंदगी में पैदा होते हैं और सफाई व दवाइयों से खत्म हो जाते हैं। उन्होंने सिंहस्थ 2028 को दिव्य-भव्य बनाने की बात कही और बताया कि मां शिप्रा के शुद्धिकरण व 29 किमी घाट निर्माण पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने सोशल मीडिया पर छाई हुई कॉकरोच पार्टी के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच हमेशा दरवाजे के पीछे होते हैं और यह झूठन में ही पैदा होते हैं। आप उनकी चिंता ना करें, कॉकरोच को भगाने के लिए झाड़ू को छिन्न भिन्न करना होता है।

विज्ञापन




रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारे पास अब अनेक प्रकार की दवाइयां हैं, हिट है, कपूर है, जिससे कॉकरोच भाग जाते हैं। आने वाले समय में कहीं भी आपको कॉकरोच दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच को भगाने के लिए हमें अपने घर को साफ रखना होगा और नियमित रूप से सफाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कई खिड़कियों के कांच टूटे; अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही आरपीएफ की टीम

दिव्य और भव्य होगा इस बार का सिंहस्थ
आखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ महाकुंभ कुछ ऐसा होगा कि जैसे अब तक किसी ने नहीं किया है। मेरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात हुई है, उनका कहना है सबसे पहले मां शिप्रा का शुद्धिकरण होगा और फिर मां शिप्रा में स्वच्छ जल आएगा। सिंहस्थ महाकुंभ ठीक तरीके से हो, इसीलिए मां शिप्रा के किनारे 29 किलोमीटर के घाट बनाए जा रहे हैं। सिंहस्थ में इन्हीं घाट पर भव्य स्नान होगा। समुद्र मंथन के दौरान मां शिप्रा के जल में अमृत गिरा था, इसीलिए सरकार का प्रयास है कि इस बार नर्मदा नहीं बल्कि मां शिप्रा के जल से सभी को स्नान करवाया जाए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें