फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

British YouTuber: टेस्टी बोलकर गट-गट पी गया भांग, तीन घंटे बाद भोलेनाथ की नगरी में रोने लगा अंग्रेज

Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारत घूमने आए एक विदेशी पर्यटक ने यहां पर भांग पी ली, जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ी की उसे खुद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसने पूरी घटना को करीब तीन मिनट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अंग्रेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान भोलेनाथ की नगरी उज्जैन में भारत घूमने आए एक विदेशी पर्यटक ने यहां पर भांग पी ली, जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ी की उसे खुद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसने पूरी घटना को करीब तीन मिनट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स से उसके हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन





बता दें कि ब्रिटिश इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक पोस्ट किया है, जिसका शीर्षक है, मैंने इंडियन स्ट्रीट मिल्क पिया और अस्पताल पहुंच गया, शख्स ने शेयर कर बताया है कि उन्होंने कथित तौर पर भांग पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और आखिर में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खून की उल्टियां होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। 

विज्ञापन


उन्होंने वीडियो में शेयर किया है कि उन्होंने सड़क पर भांग पी थी, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। सैम ने एक और वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसमें वह बुरी तरह से चिल्लाता हुए दिख रहे हैं। जैसे मानो भांग पीने के बाद भी पछता रहा हो। 

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा कि भारत में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें सबके लिए नहीं बनी हैं। एक और यूजर ने लिखा कि भांग कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। वहीं, एक यूजर ने उसे सलाह देते हुए लिखा कि अगली बार चाय से ही काम चलाना।

अस्पताल में जमकर आंखों से फूटे सैम
जैसे ही वह हॉस्पिटल पहुंचे तो ऑनलाइन वायरल सैम के ही एक अलग वीडियो में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वह रोते हुए दावा कर रहे हैं कि नर्सों ने उसके आईवी ड्रिप वाल्व को खुला छोड़ दिया, जिससे उसे परेशानी हो गई। वह रोते हुए नर्सों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं और नर्स चुपचाप खड़ी सुन रही है।

यह है पूरा मामला
उज्जैन की यात्रा पर आए ब्रिटिश युट्यूबर सैमुअल निकोलस पेपर ने उज्जैन में भांग युक्त लस्सी पी ली। थोड़ी देर बाद जब भांग का नशा चढ़ा तो निकोलस की तबीयत बहुत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए निकोलस ने कहा है कि अब वह भारत में कभी भी सड़क किनारे का खाना खाने की हिम्मत नहीं करेंगे। 

सैम पेपर के नाम से यूट्यूब पर मशहूर निकोलस ने उज्जैन का दौरा किया था। इस दौरान वह एक भांग विक्रेता के पास गए और भांग लस्सी पीने लगे। निकोलस ने इस भांग लस्सी को बनाने और पीने का वीडियो भी पोस्ट किया था। लेकिन पीने के तुरंत बाद निकोलस की तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


निकोलस ने वीडियो के साथ बताया कि भांग लस्सी बनाने में साफ-सफाई की कमी, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की कमी के कारण ऐसा हुआ है। निकोलस को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज किया गया। ब्रिटिश युट्यूबर द्वारा स्वयं के डाले गए सोशल मीडिया के पोस्ट पर देशभर के हजारों लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें