फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhairavgarh Central Jail GPF Scam: पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज समेत 3 लोग भेजे गए इंदौर जेल,बताया था जान का खतरा

Sat, 08 Apr 2023 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि भैरवगढ़ जेल गबन कांड में गिरफ्तार पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज सहित चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन की सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के जीपीएफ घोटाला मामले के आरोपियों को शनिवार को षष्टम व्यवहार अदालत में पेश किया गया। इन आरोपियों में जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज, वेतन शाखा के बाबू रिपुदमन, जेल प्रहरी शैलेंद्रसिंह सिकरवार और शुभम भामोरी शामिल हैं, जिन्हें न्यायाधीश विनायक गुप्ता ने 17 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन




आरोपी उषा ने भैरवगढ़ जेल में बताया जान का खतरा
सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि भैरवगढ़ जेल गबन कांड में गिरफ्तार पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज सहित चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। हालांकि, उषा राज ने भैरवगढ़ जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट से जेल बदलने की गुहार लगाई। इसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने उषा राज, रिपुदमन और शैलेंद्र सिकरवार को इंदौर सेंट्रल जेल और शुभम भामोरी को भैरवगढ़ जेल भेजने के आदेश दिए। शाम को उज्जैन कोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों को इंदौर सेंट्रल जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन न्यायालय में जब पत्रकारों ने जेल जाते समय उषा राज से पूछा कि मैडम आपके पास से सोने की ईंट मिली है। इस पर उषा राज ने कहा कि अरे गजब, मुझे नहीं मालूम यह चीज।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें