महाकाल दर्शन करते हुए सीएम मोहन यादव की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव नव वर्ष पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में नव वर्ष पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर पहुंची थीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के भांग श्रृंगार के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की संध्या आरती करते हुए उनका ध्यान भी लगाया।