फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्त ने दान किए 5.51 लाख; देखें तस्वीरें

Wed, 28 Aug 2024 08:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आजश्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 3 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इससे पहले बाबा महाकाल को स्नान, पंचामृत अभिषेक करने के बाद केसर युक्त जल अर्पित किया गया और फिर उन्हें भगवान गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 3 बजे भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमीं पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रंगार किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं को हुआ।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमीं पर बुधवार को बाबा महाकाल रात 3 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भांग और ड्रायफ्रूट से किए गए भगवान के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। भगवान का श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए।  

5 लाख 51 हजार रुपये का चेक दिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन के ओम प्रकाश खत्री और शिवा खत्री द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए रुपये 5 लाख 51 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें