फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम: पंचकर्म से उपचार करवाने पहुंचे आसाराम, उज्जैन के गुरुकुल आश्रम में बढ़ी भीड़; सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आसाराम बापू राजस्थान हाईकोर्ट से मिली पैरोल के तहत उज्जैन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उनका पंचकर्म उपचार चल रहा है। अंकपात रोड स्थित आश्रम में उनके पहुंचने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, वे शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रह सकते हैं। 
विज्ञापन
उज्जैन में इलाज करवाने पहुंचे आसाराम बापू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और कानूनी सुर्खियों में रहने वाले आसाराम बापू इन दिनों मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में हैं। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा मंजूर की गई पैरोल के तहत वे फिलहाल उज्जैन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनका इलाज शहर के प्रसिद्ध धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म पद्धति से किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरिंदा निकला पति: मायके जाने को लेकर विवाद, पति ने डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या; पांच साल पहले लव मैरिज

सोर्स बताते है कि आसाराम बापू 26 अक्टूबर तक पैरोल पर हैं। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वे प्रतिदिन सुबह अंकपात रोड स्थित अपने आश्रम से धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचते हैं। बीते बुधवार और गुरुवार दोनों ही दिन वे नियमित रूप से अस्पताल पहुंचे और वहां पंचकर्म के जरिए चिकित्सा लाभ लिया। आसाराम बापू के अंकपात मार्ग स्थित आश्रम मे आने पर कभी वीरान और सन्नाटे में रहने वाले आश्रम में अब अचानक रौनक लौट आई है। बापू के यहां होने की खबर मिलते ही दूर-दूर से उनके अनुयायी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचने लगे हैं। आश्रम के भीतर फूल-प्रसादी और बापू द्वारा विक्रय किए जाने वाले उत्पादों की दुकानें सज गई हैं। आश्रम के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं। स्थिति यह है कि आश्रम परिसर के भीतर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। आश्रम के बाहर भारी भीड़ जुट रही है, लेकिन जब मीडिया या अन्य लोगों द्वारा बापू की मौजूदगी को लेकर सवाल किए जाते हैं, तो भक्त कुछ भी खुलकर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। वे केवल बापू की एक झलक पाकर ही खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रहने की संभावना
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि आसाराम बापू शरद पूर्णिमा तक उज्जैन के इसी आश्रम में प्रवास कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आश्रम में किसी प्रकार के बड़े धार्मिक आयोजनों का कार्यक्रम नहीं रखा गया है, फिर भी श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा हुआ है।

 

उज्जैन में इलाज करवाने पहुंचे आसाराम बापू

 

उज्जैन में इलाज करवाने पहुंचे आसाराम बापू

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें