फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 81 दिन बाद खुला दिनदहाड़े हुई वारदात का राज, कचरा बीनने वालों ने उड़ाया था 1.20 लाख का माल

Thu, 13 Mar 2025 12:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि किशोरी को हिरासत में लेने के बाद तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने 81 दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुगाड़ की गाड़ी से कच्ची शराब ठिकाने लगाने निकली महिला को पुलिस ने एक युवक के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने 81 दिन पहले नाबालिग के साथ मिलकर मकान से दिनदहाड़े 1.20 लाख रुपये के आभूषण और सामान चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खेत की रखवाली कर रहे व्यक्ति की मौत, परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस ने इसलिए रोका 

चिंतामण गणेश थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि 11 मार्च को तीन पहिया जुगाड़ की गाड़ी पर कच्ची शराब ठिकाने लगाने के लिए निकली महिला और युवक की खबर मिलने पर उनकी तलाश शुरू की गई। जवासिया से राणाबड़ मार्ग पर जुगाड़ की गाड़ी दिखाई दी। पीछा कर पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ा। उनके पास से केन में भरी 9 लीटर कच्ची शराब मिली।
विज्ञापन


थाने लाने पर युवक ने अपना नाम मनीष पिता विनोद गुजरिया (19) निवासी पारदी मोहल्ला झुग्गी बस्ती दरगाह मंडी बताया। वहीं, महिला ने अपना नाम पवनबाई पति अकीर सिंह सिसौदिया (20), जाति पारदी निवासी लखाखेड़ा पारदी बलड़ा घट्टिया थी। पारदी गिरोह से जुड़े होने के कारण दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:  राजवाड़ा पर आज होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे कचरा बीनने का काम करते हैं। 20 दिसंबर को ग्राम टंकारिया पंथ में दिनदहाड़े एक मकान से चांदी का कड़ा, सोने के दो टॉप्स, 3100 रुपये नगद, चांदी की पायजेब, पीतल की थाली चोरी की थी। वारदात में उनके साथ एक नाबालिग भी शामिल थी।

थाना प्रभारी यादव के अनुसार, किशोरी को हिरासत में लेने के बाद तीनों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। बरामद कच्ची शराब की कीमत 900 रुपये पाई गई। बुधवार दोपहर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां, किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह, महिला और युवक को जेल भेज दिया गया है।

यह वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें