संजय मिश्रा ने महाकाल के दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता संजय मिश्रा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जो मौका मिलते ही बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंच जाते हैं। गुरुवार शाम संजय मिश्रा विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और रुद्राक्ष की माला के साथ मंत्रों का जाप करते हुए भी दिखाई दिए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध हास्य अभिनेता संजय मिश्रा गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। वे आज दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां आए थे जहां वह बाबा महाकाल की भक्ति में दिखाई दिए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
बाबा महाकाल की भक्ति में दिखे लीन
कई फिल्मों में हास्य अभिनेता का किरदार निभा चुके संजय मिश्रा काले रंग के कपड़े पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनके गले में और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। उन्होंने बड़ी सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाते दिखाई दिए।
शूटिंग करने भोपाल आया था मौका मिला और पहुंच गया महाकाल दरबार
फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कहा कि जब भी मंदिर के आसपास होता हूं, तुरंत यहां दर्शन करने आ जाता हूं। भोपाल में इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग करना आया था। जैसे ही मौका मिला तुरंत बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचा हूं। इसके पहले भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। तीसरी बार बाबा महाकाल मुझे फिर बुलाएंगे।
कौन है संजय मिश्रा
संजय मिश्रा भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता हैं। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाई है। इन्होंने अधिकतर हिन्दी फ़िल्मों तथा टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया है। 2015 में इन्हें आंखों देखी के लिए फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा जा चुका है।
अभिनेता संजय मिश्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बाबा महाकाल की भक्ति का दिखे लीन, गले और हाथ म