फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सड़क पर पतंग उड़ा रहे मासूम पर चढ़ा डंपर, कुछ सेकंड में ही हो गई तड़प-तड़पकर मौत

Sun, 12 Jan 2025 09:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मोहन नगर क्षेत्र में रविवार शाम बालूरेती से भरे डंपर ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए 7 वर्षीय मिहिर बिलोनिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सड़क पर पतंग उड़ा रहे मासूम पर चढ़ा डंपर, कुछ सेकंड मे ही हो गई तड़प तड़पकर मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम मोहन नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक 7 वर्षीय बालक की जान चली गई। बालूरेती से भरे डंपर चालक की लापरवाही से पतंग उड़ा रहे मासूम को कुचल दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार, शिव शक्ति नगर गली नंबर 6, गोपाल परिसर के पास रहने वाला मिहिर बिलोनिया (7 वर्ष) सड़क पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान, बालूरेती से भरे डंपर (वाहन नंबर एमपी 41 एच ए 2666) का चालक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मिहिर को कुचलता हुआ निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शी रजत चौहान के अनुसार, डंपर चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान मिहिर बिलोनिया के रूप में की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में वाहनों की तेज गति और लापरवाह तरीके से चलाए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। निवासियों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार डंपर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

सड़क पर पतंग उड़ा रहे मासूम पर चढ़ा डंपर, कुछ सेकंड मे ही हो गई तड़प तड़पकर मौत

 

सड़क पर पतंग उड़ा रहे मासूम पर चढ़ा डंपर, कुछ सेकंड मे ही हो गई तड़प तड़पकर मौत

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें