फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा के मुरीद हुए पीएम मोदी, वन टू वन बातों में खूब की काम की तारीफ

Sun, 12 Jan 2025 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

युवा दिवस पर सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की। डॉ वर्मा "बीमारी मुक्त भारत" के लक्ष्य को साकार करने के लिए काम कर रही हैं 
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और डॉक्टर स्वप्ना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की डॉ. डॉ. स्वप्ना वर्मा की प्रधानमंत्री ने खूब तारीफ की। डॉक्टर स्वप्ना वर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद किया। देश के 10 प्रतिभागियों में मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉ स्वप्ना वर्मा भी शामिल थी। वर्मा ने प्रधानमंत्री ने कहा कि बताया कि उनका मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान बीमारी मुक्त भारत अभियान के संकल्प के लिए काम करता है। घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, पेशेंट का डिजिटल प्रोफाइल और फैमिली ट्री चार्ट तैयार किया जाता है।  
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने अपनी चर्चा में प्रधानमंत्री को बताया कि उनके संस्थान का उद्देश्य मास हेल्थ स्क्रीनिंग के माध्यम से भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों और अनुवांशिक बीमारियों का समय से पता लगाकर, संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है। पीएम मोदी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में ऐसे युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने डॉ. स्वप्ना वर्मा और उनके संस्थान के प्रयासों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह तरह की पहल भारत के समग्र स्वास्थ्य ढांचे में एक सकारात्मक बदलाव लाएगी। स्वप्ना वर्मा ने बताया कि उन्हें गर्व है कि युवा आज जमीन पर उतरकर जनसेवा के साथ देश को एक विकसित भारत बनाने के मिशन में योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें