उज्जैन के झारड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । यहां कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस केस में कुल नौ लोग जेल जा चुके हैं।
घटना झारड़ा क्षेत्र की है। प्रेम विवाह करने को लेकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर थाना झारड़ा में अपराध क्रमांक 169/2026 दर्ज किया गया। धारा 74, 76, 79, 351(3), 115(2), 329(2), 61(2) BNS के तहत केस बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज पुलिस ने विवेचना के दौरान 3 और नामजद आरोपियों को दबोचा। इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. रेखा कंवर पति मोर सिंह
2. कैलाश बाई पति विक्रम सिंह
3. कैलाश कंवर पति शंभू सिंह
ये भी पढ़ें- Rain In MP: पूरे वेग से बह रहा महादेव का ये झरना, 50 फीट ऊंचाई से गिर रहा; मनमोहक दृश्य बना आकर्षण का केंद्र
'अपराधों पर जीरो टॉलरेंस'
शिकायत मिलने के बाद ASP ग्रामीण करणदीप सिंह और SDOP जेडेन लिंगजर्पा एक्शन ने प्लान बनाया। वहीं, टीआई आनंद भाबोर ने कहा कि पुलिस का महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। जिला पुलिस महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।