फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakaleshwar Temple: 6 दिसम्बर से गर्भगृह में जाकर कर सकेंगे महाकालेश्वर के दर्शन, नई व्यवस्था लागू होगी 

Thu, 25 Nov 2021 07:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की बैठक में 6 दिसंबर से कोरोना महामारी से पहले की व्यवस्था लागू किए जाने का फैसला हुआ है।  
विज्ञापन
भगवान श्री महाकालेश्वर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राज्य सरकार ने 17 नवंबर से कोविड-19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इस संबंध में बैठक में 6 दिसंबर से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। यानी कोरोना महामारी को काबू करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों से पहले की व्यवस्था दोबारा लागू हो गई है। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि मंदिर में वर्तमान में अनुमति प्राप्त फोटोग्राफरों की संख्या पर्याप्त होने पर नए फोटोग्राफरों को अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही श्री महाकाल महाराज मन्दिर विस्तार योजना अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण के लिए 150.92 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन राज्य शासन से करने हेतु पत्र भेजा गया है। समिति के अन्तर्गत सभी कर्मचारियों, शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि नियत करने का समग्र प्रस्ताव बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाए। उज्जैन दर्शन बस सेवा फिर से शुरू होगी। स्टोर शाखा द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न निविदाओं का अनुमोदन किया गया।  बैठक में एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एडीएम संतोष टैगोर, समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, समिति के सदस्य पं. आशीष पुजारी, दीपक मित्तल, विजयशंकर शर्मा एवं पं. प्रदीप पुजारी मौजूद थे।

Koo App

6 दिसम्बर से श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूर्वानुसार गर्भगृह में दिया जायेगा प्रवेश       श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने लिया निर्णय      राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर से #COVID19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिये गये हैं।              #JansamparkMP

 

- Jansampark MP (@JansamparkMP) 25 Nov 2021

विज्ञापन


ई-कार्ट सुविधा उपलब्ध होगी
समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार में रूद्र सागर का कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को ई-कार्ट की सुविधा दी जाएगी। यह उन्हें त्रिवेदी संग्रहालय से फेसिलिटी सेन्टर तक आने-जाने में मदद करेगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही एवं निविदा का प्रस्ताव तैयार करने पर भी सहमति बनी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें