फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: मीटर से छेड़छाड़ और बायपास कर बिजली चोरी, अब कंपनी वसूलेगी चार लाख रुपये

Thu, 03 Feb 2022 07:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में आठ जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली मीटर से छेड़छाड़ और बायपास कर चोरी की जा रही थी। कंपनी अब इनसे चार लाख रुपये वसूलेगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट मीटर के सेंट्रल कंट्रोल सेंटर को उज्जैन के कुछ इलाकों में बिजली चोरी के संकेत मिल रहे थे। बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर के निर्देश पर इंदौर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम उज्जैन जांच के लिए पहुंची, यहां आठ स्थानो पर बिजली चोरी मिली। इनसे बिजली कंपनी अब चार लाख से ज्यादा की वसूली करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी घरों के मीटरों में दर्ज खपत के अलावा ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड से वितरित होने वाली बिजली का मिलान कर रही थी। स्मार्ट मीटर के माध्यम से भी असामान्य स्थिति के संकेत दिए जाते हैं। उज्जैन के बिलौटीपुरा, खटीक बाड़ा, केबी हनुमान गली, चंजद्रशेखर आजाद मार्ग में बिजली चोरी व अन्य गड़बड़ियों के संकेत मिलने के बाद एमडी अमित तोमर के निर्देश पर इंदौर से अधीक्षण यंत्री डीएस चौहान, अंकुर गुप्ता, अंशिका खरे गुरुवार को आए। उन्होंने उज्जैन के पांच इंजीनियरों के साथ जांच शुरू की। इस दौरान उपभोक्ता जान मोहम्मद, राजिक पिता मो. सादिक, सलीम पिता मो. इब्राहीम, सैय्यद असीम अली, इंद्रकुमार, ओमप्रकाश, सम्पत बाई, बाबू राव के यहां मीटर से छेड़छाड़ और बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी जगह बिजली चोरी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रकरण बनाए गए हैं। इनसे अब बिजली कंपनी चार लाख रुपये से ज्यादा की वसूली करेगी। जहां मीटर खराब किए गए हैं वहां मीटर की लागत भी वसूली जाएगी। मप्रपक्षेविविकं के उज्जैन अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य ने बताया कि  दोषी उपभोक्ताओं  के विरुद्ध पुलिस एवं न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं  से बिजली  चोरी न करने एवं बकाया राशि तत्काल जमा करने की अपील की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें