फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पिकनिक मनाने गए पांढुर्णा के दो दोस्तों की डूबने से मौत, महाराष्ट्र के सालबर्डी गए थे घूमने

Thu, 04 Aug 2022 09:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

गणेश धोंडया चव्वारें और दुर्योधन लक्ष्मण राउत अपने दोस्तों के साथ महाराष्ट्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान दोस्त नदी में मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान वे गहराई में भंवर में फंस कर डूब गए।
विज्ञापन
दो दोस्तों की डूबने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा से महाराष्ट्र के सालबर्डी शिव मंदिर घूमने गए 12 दोस्तों में से दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा युवकों की खोजबीन की जा रही है लेकिन फिलहाल दोनों में से किसी भी युवक का शव नहीं मिला है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गणेश धोंडया चव्वारें और दुर्योधन लक्ष्मण राउत अपने दोस्तों के साथ महाराष्ट्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान दोस्त नदी में मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान वे गहराई में पहुंच गए। नदी में गहराई अधिक होने से भंवर उठ रहे थे और दोनों युवक भंवर में फंस कर डूब गए। मौजूद लोगों ने युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इकलौता भाई था गणेश
हादसे में डूबने वाला गणेश घर का इकलौता बेटा था। रक्षा बंधन से पहले उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। एक बहन ने हमेशा के लिए अपना भाई खो दिया है। दुर्योधन राउत के घर में भी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें