फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रॉपर्टी विवाद और पत्नी पर किए कमेंट से नाराज हुआ युवक, भाई के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर किया हमला

Sun, 17 Mar 2024 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी विजय राव ने बताया कि दोनों परिवार में रिश्तेदारी है। इनके बीच गेस्ट हाउस को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले जावरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुराने विवाद और पत्नी पर गलत कमेंट्स करने पर दो भाइयों ने पिता पुत्र पर हासिए से हमला कर दिया। घटना उस वक्त की है जब रमजान महीने के पहले जुमे पर मुस्लिम समाज के लोग जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए अलग-अलग मस्जिदों में एकत्रित हुए थे। 

विज्ञापन


दोपहर की नमाज पढ़ने के बाद हुसैन टेकरी जाते समय विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की भीड़ शासकीय अस्पताल पहुंच गई।  शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें आरोपी पीठ पर बैठकर धारदार हथियार से गर्दन रेतने की कोशिश कर रहा है।

शहर थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि घटना ताल नाका क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। दोपहर की नमाज के बाद मोहम्मद हुसैन पिता जमालुद्दीन निवासी हुसैन टेकरी अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आकर मुदस्सिर पिता गनी हम्माल ने हमला कर दिया। तेज धारदार हथियार से हमले के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर उनका बेटा आवेश हुसैन मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। इस पर मुदस्सिर ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर अवस्था में घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल को शासकीय अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता को गंभीर हालात में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जान से मारने की नीयत से किया था हमला
घायल ओवेश पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि रमजान महीने के पहले शुक्रवार हम सभी नमाज के लिए मस्जिद गए थे। नमाज पढ़ने के बाद पिता हुसैन टेकरी के लिए अपने वाहन पर निकले। कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। जिसने हमला किया वह हमारे रिश्तेदार भी हैं। पुरानी रंजिश को लेकर इन्होंने जान से मारने की नीयत से पिता और मुझ पर वार किए हैं। 

घटना के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी विजय राव ने बताया कि दोनों परिवार में रिश्तेदारी है। इनके बीच गेस्ट हाउस को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। साथ ही आरोपी मुदस्सिर ने बताया की विवाद के चलते मोहम्मद हुसैन ने मेरी पत्नी को लेकर गलत कमेंट्स किया था। इसी से आवेश के आकर मुदस्सिर ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें