फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: गांधीसागर रोड पर हादसा, बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 17 Dec 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

तीनों युवक बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रावत भाटा से भानपुरा आ रहे थे। इसी दौरान गांधीसागर रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीसागर रोड पर एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। उसका झालावाड़ में उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जावरा कला रावत भाटा निवासी कालू पिता कजोड़ भील, शौकत अली पिता मुबारक अली निवासी कोठड़ी कोटा एवं कल्लूखान निवासी रावत भाटा किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रावत भाटा से भानपुरा आ रहे थे। 

गांधीसागर मार्ग पर गोलंबा नाले के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में कालू एवं शौकत की मौत हो गई, जबकि कल्लू खान घायल हो गया। 
विज्ञापन

गांधीसागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को भानपुरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से कल्लूखान को झालावाड़ रेफर किया है। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें