फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 15 खातों में हर माह हुआ 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जांच में खाताधारक निकले बेरोजगार व गरीब, जानें मामला

Wed, 31 Jan 2024 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित जिलों में शामिल कटनी में एक बार फिर हवाला कांड की बू आने लगी है। जिसकी जांच कोतवाली पुलिस पिछले 6 दिनों से करने में जुटी है। बता दें मामले की शिकायत कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के पास पीड़ित युवाओं ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर बताई। 
विज्ञापन
15 खातों में हर माह हुआ 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक अजब मामला सामने आया है, जहां पीड़ित को बैंक और थाने के माध्यम से जानकारी लगी की उनका किसी सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता है, जिसमें लाखों का ट्रांजेक्शन किया गया। मगर इन खातों का न तो पीड़ित और ना ही उनके परिजनों का कोई ताल्लुक है। आवेदकों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की जांच निष्पक्ष करने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ा है। जिन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क करते हुए बैंको में तेजी से खुलते खाते और उससे लाखों करोड़ों के ट्रांजेक्शन के मामले की सूचना दी है। जिस पर टीआई आशीष शर्मा ने सीएसपी सहित अपने आलाधिकारियों को प्रकरण से अवगत करवाते हुए जांच शुरू की तो पता चला सभी 15 खाताधारक माधवनगर थाना क्षेत्र के एक ही गांव गैतरा के रहने वाले है जिनकी जांच और पूछताछ के लिए सभी से संपर्क किया गया है जो करीब एक सप्ताह से जारी है।

हवाला कांड से जोड़कर देखा जा रहा मामला
पूरे मामले को हवाला कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि कटनी में पूर्व में भी करीब 2800 करोड़ का हवाला कांड समाने आ चुका है। फिलहाल पूरे मामले पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया की सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 युवकों से अधिक लोगों के बोगस खाते खोलकर मामले की बड़े स्तर का ट्रांजेक्शन किए जाने पर बैंक से सूचना मिली और इसी मामले पर कुछ ग्रामीण युवकों ने भी शिकायत दी है। जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें