पर्यावरण संरक्षण के लिए कंडों की होली जलाने का संदेश दे रहे युवा
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले में आओ जलाएं कंडों की होली अभियान की सफलता के लिए अब गांव-गांव में युवा अलख जगा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गांव में इस बात की अलग जगाने का काम युवा टीम उमरिया के सदस्य कर रहे हैं। युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को एक बैठक की और यह तय किया कि इस बार से हर बार कंडों की होली जलाएंगे। इसके बाद संकल्प भी लिया। युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने शुक्रवार को कंड़ों को उठाकर एक स्थान पर एकत्रित किया। इस बार दो हजार कंडों से होली यहां तैयार की जा रही है।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी का कहना है कि हमने आसपास के लोगों को कहा है एवं जागरूक किया है कि वह सब भी कंडों की होलिका दहन करें। हिमांशु ने बताया कि पिछले तीन सालों से हम दुनिया के इस अभियान का समर्थन करते हुए कंडे की होली जला रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने अब तक दो हजार कंडे इकट्ठा कर लिया गया है और अभी भी गांव-गांव घर-घर जाकर कंडा इकट्ठा किया जा रहा है और उन लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि आप सभी भी इस वर्ष होलिका दहन कंडों के माध्यम से ही करें।