फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मडियादो में होली से पहले माहौल खराब करने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग खंडित किया, पुलिस तैनात

Mon, 06 Mar 2023 11:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के मडियादो में असामाजिक तत्वों ने त्यौहार से पहले माहौल खराब करने की मंशा से एक मंदिर में स्थित शिवलिंग को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
खंडित शिवलिंग और पास ही रखा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के मडियादो में होली से पहले असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले मडियादो के बालिका छात्रावास के पास बने भगवान शंकर के मंदिर में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग पर पत्थर पटककर उसे खंडित कर दिया। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें शिवलिंग खंडित मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उधर घटना को देखते हुए पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस घटना में शिवलिंग पिंडी से लिपटा शेषनाग व नंदी की मूर्ति खंडित हो गई। मंदिर का निर्माण कराने वाले सेवाराम नामदेव ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग के पास पत्थर पड़ा हुआ था व नंदी व शेषनाग की मूर्ति खंडित मिली। सूचना के बाद मडियादो पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। बता दें कि ढाई साल पहले भी इस जगह पर शिवलिंग को खंडित करने का प्रयास किया जा चुका है। मौके पर एक हाथ में पहनने वाला पीतल का कड़ा व शराब का खाली बोतल मिला है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी शराबी की यह हरकत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें