फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए अजीब जतनः इंदौर में करवा दी लड़के से लड़के की शादी

Fri, 04 Aug 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ABP
विज्ञापन
मेंढक और लड़की की शादी के बाद मध्यप्रदेश से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसमें एक लड़के की दूसरे लड़के से शादी कराई गई। शादी में पूरा मोहल्ला शामिल हुआ, सभी ने खूब जश्न मनाया। 
विज्ञापन


दरअसल, इलाके में बारिश न होने से यहां के लोग बेहद परेशान है, जिसके बाद उन्होंने दो लड़कों की शादी के जरिए इस समस्या का हल निकालने का फैसला किया। इस शादी में दोनों लड़कों की शादी सारे रीति-रिवाज से कराई गई। शादी के वक्त दोनों युवकों की पत्नियां भी वहां मौजूद थीं। 

दोनों लड़कों की शादी कराने वाले रमेश सिंह तोमर का कहना है कि इस शादी में कोई दुल्हन नहीं थी। दोनों लड़क इस शादी में दूल्हे थे। इनकी शादी इंद्र देव का ध्यान खींचने के लिए करवाई गई है, जिससे इलाके में अच्छी बारिश हो। 
विज्ञापन


बता दें कि दोनों लड़कों की शादी के बाद इलाके में आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई। लोग इसे लड़कों की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी इंदौर के लोगों के लिए खुशखबरी दी है कि अगले कुछ दिनों में इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है। बता दें कि शादी के बाद दोनों युवक अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें