टीकमगढ़ में महिला की मौत के बाद भी परिजन उसके जिंदा होने का दावा करते रहे
- फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ जिले में अजीब तरह का मामला सामने आया है। सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया, उसके पोस्टमार्टम की तैयारी थी कि परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना थी कि महिला जिंदा है और तंत्र क्रिया से ठीक हो जाएगी। पोस्टमार्टम रूम के बाहर ही झाड़फूंक कराने लगे। अस्पताल प्रशासन सबकुछ देखता रहा।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव गुड़ा भदौरा की रहने वाली उषा देवी को गुरुवार सुबह करीब 4 घर में सोते समय सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक करने के लिए सीधे टीकमगढ़ जिले के बगाज माता मंदिर ले गए, लेकिन वहां सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन लाश ले जाने लगे तो अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने लाश का पोस्टमार्टम करने की परिजनों से अपील की। इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने कहा कि महिला जिंदा है और वह तांत्रिकों के पास ले जाएंगे।