फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: निमंत्रण कर लौट रहे युवक की बाइक बैलगाड़ी से टकराई, बाइकसवार ने मौके पर दम तोड़ा

Thu, 21 Mar 2024 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के गांव बंधा का रहने वाला नारायण दास कुशवाहा बुधवार रात निमंत्रण करके उदयपुरा गांव से जब अपने घर वापस जा रहा था तभी बमोरी गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के बमोरी गांव के पास एक हादसे में एक की मौत हो गई। युवक बाइक पर था और उसकी बाइक बैलगाड़ी से जा भिड़ी। लोग उसे अस्पताल ले गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के गांव बंधा का रहने वाला नारायण दास कुशवाहा बुधवार रात निमंत्रण करके उदयपुरा गांव से जब अपने घर वापस जा रहा था तभी बमोरी गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल बैलगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को दी गई। 

टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें