पुलिस ने जब्त की गाड़ी और हथियार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
टीकमगढ़ जिले के नगर पलेरा में रहने वाले भाजपा नेता के घर पर बीती रात बोलेरो सवार होकर आए लोगों ने हमला बोल दिया। रात करीब 12 बजे शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदारों के आदमी एक बोलेरो में सवार होकर के पहुंचे और हमला बोल दिया। हमला करते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पड़कर जमकर धुनाई कर दी। उनकी बोलेरो को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के वाहन को जब्त किया और तलाशी लेने पर बोलेरो वाहन में अवैध कट्टा कारतूस डंडे और लोहे की रॉड बरामद की।
शराब कंपनी के कर्मचारी मोनू का कहना है कि हम लोग अबैध शराब पकड़ने जा रहे थे। तभी पलेरा नगर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बोलेरो तोड़ दी और मेरे साथ मारपीट की और गाड़ी में अवैध हथियार रख दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी है।
आरोपियों पर होगी कार्रवाई एसपी
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पूरी विवेचना की जा रही है कि पूरा मामला क्या था आखिरकार यह शराब ठेकेदार के आदमी क्यों गए थे। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक आदमी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।