फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: नाबालिग समेत छह लोगों से की मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक, एसपी के पास गया मामला

Thu, 27 Jun 2024 11:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले में नाबालिग समेत परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों के खिलाफ पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। 
विज्ञापन
टीकमगढ़ में पीड़ित पक्ष पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले में दबंगों के सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही है। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नंदनपुर गांव में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार में नाबालिग समेत छह लोगों को घायल किया गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार घायलों के साथ ही एसपी कार्यालय पहुंच गया। वहां शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि बहू राजाबाई यादव, नाबालिग भतीजी निधि यादव, शिवी यादव, पुत्र शोभाराम यादव, कृष्ण पाल यादव के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है। 

विज्ञापन


आवेदक की बहू राजाबाई यादव अपने पास वाले बेड़ा में जा रही थी। आरोपी अरविन्द यादव ने उसे बेडा में नहीं जाने दिया। अरविंद, पहलवान  भगवानदास यादव, राहुल यादव, अंकू, अमरस पुत्र जगदीश यादव, श्याम यादव ने एकजुट होकर कुल्हाड़ी, फरसा और लाठियों से हमला कर दिया। बुरी-बुरी गालियां देते हुए पीड़ित के घर में घुस गए। वहां अरविंद ने राजाबाई को सिर पर कुल्हाडी मार दी। बहू को बचाने निधि और शिवी यादव आई तो बच्चियों के साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर शोभाराम यादव, कृष्णपाल एवं चन्द्रभान यादव आ गए तो उन्हें भी गंभीर रूप से पीटा गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे सही तरीके से दर्ज नहीं किया। एएसपी सीताराम को शिकायती पत्र सौंपकर परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। दोनों पक्षों के विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें