फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh Crime: अवैध संबंध के चलते प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, एसपी ने किया खुलासा

Sat, 04 May 2024 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी ने अवैध संबंध के चलते प्रेमिका की हत्या की थी।
विज्ञापन
एसपी ने हत्याकांड का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने शनिवार दोपहर अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी काशवानी ने खुलासा करते हुए बताया, टीकमगढ़ के पुलिस थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले गांव रसीला खिरक में एक 17 साल की नाबालिग की 28 अप्रैल 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पलेरा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। एफएसएल टीम साइबर सेल की मदद ली गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गांव के ही आरोपी अवध प्रसाद पिता सुख दिन यादव उम्र 34 साल को गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या करना कबूल किया है।

प्रेमिका का दूसरे से अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि घटना दिनांक को प्रेमी अवध प्रसाद को अपनी नाबालिक प्रेमिका पर शक हो गया था कि उसके गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए हैं। इसके चलते उसने घटना दिनांक की रात में प्रेमिका को फोन करके गांव के बाहर बुलाया, जहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें