फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर हादसा, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में तीन युवक घायल

Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि कार में अभी बंशकार के साथ उसके दो साथी क्रश बंशकार और प्रभात बाल्मीक भी थे। इन दोनों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों झांसी के निवासी हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़-झांसी हाईवे रोड पर दिगौड़ा गांव में बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में अभि बंशकार निवासी झांसी की हालत गंभीर बताई गई है। देर रात उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दिगौड़ा थाना पुलिस ने बताया कि टीकमगढ़ की ओर से आ रही यूपी 93 बीके 3540 नंबर कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का खंभा भी टूट गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में गाड़ी चला रहा अभि बंशकार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार में अभी बंशकार के साथ उसके दो साथी क्रश बंशकार और प्रभात बाल्मीक भी थे। इन दोनों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों झांसी के निवासी हैं। देर रात गंभीर हालत के चलते अभि को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दिगौड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें