टीकमगढ़ में 10 वर्षीय बालक के फांसी लगाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। रिपोर्ट में बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें-
गर्भवती महिला को बेड न मिलने का आरोप झूठा, अधिकारी बोले- गर्मी से बेचैनी होने पर बाहर गई थी
बता दें कि टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित एक कॉलोनी में 19 अप्रैल शाम करीब चार बजे 10 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां पर पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम हुआ था। इसकी रिपोर्ट आ गई है और रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फांसी लगाने से पहले 10 वर्ष के बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य हुआ है और यह कई दिनों से हो रहा था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक ओझा का कहना है कि बालक के साथ यह अप्राकृतिक कृत्य कई महीनों से लगातार हो रहा था, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि बच्चे की पेंट में एक टॉफी मिली थी।
ये भी पढ़ें-
घोड़े पर बैठे दूल्हे पर महिला ने किया पथराव, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, इस बात से थी नाराज
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पहले इस घटना में मर्ग कायम किया गया था और कमरे को सील कर दिया गया था, क्योंकि शुरू से ही यह पूरा मामला संदिग्ध था। क्योंकि 10 वर्षीय बालक द्वारा आत्महत्या कर लेना अलग तरह का मामला था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पॉक्सो सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, पुलिस उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।