फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निवाड़ी में मृत मिले तेंदुए की आई पीएम रिपोर्ट, स्वाभाविक थी मौत

Thu, 18 Jan 2024 12:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी/टीकमगढ़

सार

सोमवार को निवाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए को मृत पाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।
विज्ञापन
निवाड़ी के जंगल में मिली थी तेंदुए की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के मडोर गांव के पास सोमवार दोपहर एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। उसका मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


ओरछा रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा था। पन्ना से डॉक्टरों की टीम आई थी जिसने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया था। तेंदुए के पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ है कि उसकी मौत स्वाभाविक थी। स्थानीय ग्रामीणों का दावा था कि शिकारियों ने उसका शिकार किया है। उसके गले और कान पर चोट के निशान थे। मडोर गांव के रहने वाले स्थानीय नागरिक सूरज यादव ने आशंका जताई कि शिकारियों ने इसका शिकार किया है। इस पर उन्होंने ही वन विभाग को सूचना दी थी। रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित ने ग्रामीणों की आशंका को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बेतवा नदी के घाट रामू पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय प्रोटोकॉल के तहत डीएफओ और सीसीएफ के साथ-साथ वन कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें