फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीकमगढ़ में भाभी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो देवर को मार डाला, यूपी से दो गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में 12 जनवरी को युवक की हत्या के मामले में यूपी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। युवक की गलती इतनी थी कि उसने भाभी से छेड़छाड़ का विरोध किया था। इस पर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 
 
विज्ञापन
टीकमगढ़ में हत्या में प्रयुक्त हथियारों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के गांव नेगुवा में 12 जनवरी को हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। छत्रपाल ने अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। इस पर यूपी के ललितपुर जनपद के महरौनी के ऋषि साहू और राजेश साहू ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता कर हत्या का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस चौकी खिरिया के अंतर्गत आने वाले नेगुवा गांव के छत्रपाल की 12 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह अपने खेत में काम कर रहा था। वह अपनी भाभी के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी समय आरोपियों ने भाभी से छेड़छाड़ की। छत्रपाल ने इसका विरोध किया। तभी ऋषि और राजेश साहू ने उसे गोली मार दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। 

लोकेशन बदल रहे थे आरोपित
टीकमगढ़ जिले से लगे ललितपुर जनपद के नगर महरौनी के राजेश साहू और ऋषि साहू के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आरोपित लगातार लोकेशन बदल रहे थे। इससे उनकी जगह का पता नहीं लग पा रहा था। इसमें साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस ने छापा मार कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल और एक कट्टा और एक प्लैटिना बाइक और मृतक का मोबाइल आरोपियों से जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें