फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, उठे कई सवाल; जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 23 May 2026 01:05 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस आरक्षक चालक कुलदीप गौतम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी स्कूटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिस आरक्षक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान आरक्षक कुलदीप गौतम के रूप में हुई है, जो तरीचर पुलिस चौकी में चालक पद पर पदस्थ था। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट से खुलेगा राज
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान आरक्षक कुलदीप गौतम के रूप में हुई। शव के पास उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। निवाड़ी एसडीओपी के.के. पांडे ने बताया कि आरक्षक कुलदीप गौतम तरीचर पुलिस चौकी में चालक के पद पर कार्यरत था। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर आत्महत्या का।

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीती रात का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आरक्षक वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। एसडीओपी ने बताया कि मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: भोपाल में रातभर चली समर्थ से पूछताछ, घटना वाली रात की कहानी में झोल! कई सवालों पर उलझन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें