फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: कुएं में मिला महिला और मासूम बेटे का शव; इन दो पहलुओं से जांच कर रही पुलिस टीम

Sat, 18 Apr 2026 02:58 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलसी में कुएं से महिला और उसके मासूम बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस टीम व ग्रामीण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलसी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक कुएं से महिला और उसके मासूम बच्चे के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान काशी बाई लोधी (28) पत्नी राहुल लोधी निवासी चिरौली का खिरक, ग्राम भेलसी के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ उसके 22 माह के मासूम पुत्र अभिराज लोधी का शव भी कुएं से बरामद किया गया। मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानें परिजनों ने क्या कहा?
घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए पति राहुल लोधी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि काशी बाई के साथ आए दिन विवाद होता था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीओपी राहुल कटारे, एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Maihar News: पटेहरा तालाब में बड़ा हादसा, नहाने गई चार किशोरियां डूबीं; दो की दर्दनाक मौत से सुरक्षा पर सवाल

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी चंदन शाक्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग घटना के जल्द खुलासे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें