फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: ससुराल पहुंचे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पत्नी पर हत्या का लगाया आरोप

Mon, 06 May 2024 12:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh: जिले के नया खेरा गांव में ससुराल पहुंचे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद आज जिला चिकित्सालय में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले मुर्रहाबाबा गांव के रहने वाले युवक सचिन यादव की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद ससुरालजन मृतक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से भाग गए। इसके बाद चिकित्सकों द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का कहना है कि सचिन ससुराल गया था, जहां पर पत्नी और साले ने उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन


आज होगा जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करने और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी।

2 साल पहले हुई थी शादी
मृतक सचिन यादव की शादी 2 साल पहले नया खेरा गांव में हुई थी, इसके बाद पत्नी अधिकांश मायके में रहती थी। उन्होंने बताया कि पत्नी के बुलाने पर वह ससुराल पहुंचा था और इसके बाद उसे मृत अवस्था में टीकमगढ़ जिला अस्पताल छोड़कर के ससुराल के लोग भाग गए हैं।
विज्ञापन


भोपाल से पहुंचा था ससुराल
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भोपाल में जॉब करता था, जहां से वह ससुराल पहुंचा। उन्हें सोमवार की सुबह सूचना दी गई कि उनकी बेटे की मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें