फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संजय टाइगर रिजर्व में सड़क पर घंटों बैठा रहा बाघ, पर्यटकों ने उठाया नजारे का लुत्फ

Fri, 24 Feb 2023 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

संजय टाइगर रिजर्व में शुक्रवार की सुबह एक बाघ आकर सड़क बीचों-बीच बैठ गया। इसके बाद वह वहां घंटों बैठा रहा। उस समय वहां मौजूद पर्यटकों ने नजारे का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
बीच सड़क पर आराम फरमाता बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के संजय टाइगर रिजर्व में बाघ इन दिनों पर्यटकों को आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार की सुबह देखने को मिला। यहां जंगल का राजा यानी बाघ बीच सड़क पर बैठ गया। वह वहां से हिलने को तैयार नहीं था। इसके बाद वह सड़क पर घंटों तक बैठा रहा।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान पर्यटकों ने इस नजारे का जी भर के लुत्फ उठाया। बीच सड़क पर बाघ को बैठे देखना उनके लिए काफी रोमांचक अनुभव रहा। वहीं, उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर जोन में भी आराम फरमाते हुए जंगल के राजा आसानी से देखे गए।




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो जिसने भी देखा वह हतप्रभ रह गया। बाघ को घंटों तक बीच सड़क पर बैठे देखना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन लोगों को यह कम ही नसीब हो पाता है। हालांकि लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें