फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल शहर में दिखा टाइगर: भोज यूनिवर्सिटी के वीसी के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ, वन विभाग समझ रहा था तेंदुआ

Mon, 07 Feb 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के कोलार एरिया में टाइगर घूम रहा है। शनिवार रात 1 बजे टाइगर भोज यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित कुलपति के बंगले के बाहर सीसीटीवी कैमरे में घूमते हुए कैद हुआ। इससे पहले वन विभाग की टीम उसे तेंदुआ समझ रही थी।
 
विज्ञापन
राजधानी भोपाल के कोलार एरिया में टाइगर नजर आया है। (सीसीटीवा फुटेज) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल शहर में टाइगर नजर आया है। शनिवार रात 1 बजे टाइगर भोज यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित कुलपति के बंगले के बाहर सीसीटीवी कैमरे में घूमते हुए कैद हुआ। इससे पहले वन विभाग की टीम उसे तेंदुआ समझ रही थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शनिवार रात 1 बजे भोज यूनिवर्सिटी के कुलपति के बंगले की बाउंड्री के अदर किसी जानवर के होने की आवाज सुनाई दी। कुलपति का परिवार टॉर्च लेकर बाहर निकला तो जानवर गुर्राया। इससे उनका परिवार सहम गया और तुरंत घर के अंदर पहुंच कर अपने आप को बंद कर लिया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम को मौके पर जानवर के फुटप्रिंट मिले, जिसे तेंदुआ समझा जा रहा था। सोमवार को कुलपति के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग निकाली तो उसमें टाइगर कुलपति के बंगले के अंदर घूमता दिखाई दिया।

भोपाल वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि सीसीटीवी में टाइगर का दिखाई दिया है। वन विभाग की टीम को इलाके में अलर्ट किया गया है। टाइगर को ट्रैप करने के लिए कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें