फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में वैक्सीनेशन: 20.30 लाख फुल्ली वैक्सीनेटेड, प्रदेश में सबसे अधिक बूस्टर डोज लगाने में राजधानी आगे

Mon, 07 Feb 2022 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सोमवार तक कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन की 43 लाख 75 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 22 लाख 80 हजार 204 को पहली डोज और 20 लाख 30 हजार 529 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सबसे अधिक प्रिकॉशन डोज भोपाल जिले में लगी हैं। यहां 62 हजार 529 से अधिक डोज फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को डोज लगाई जा चुकी हैं। भोपाल में सोमवार तक कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन की 43 लाख 75 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 22 लाख 80 हजार 204 को पहली डोज और 20 लाख 30 हजार 529 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को 28 लाख 23 हजार से अधिक डोज लगाई गई हैं। 45 से 60 वर्ष के 8 लाख 82 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लाख 74 हजार से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है। बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन में भी स्कूल के 15 से 17 वर्ष के उम्र के 1 लाख 94 हजार डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें