फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मक्के के खेत में बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, अलर्ट पर फॉरेस्ट टीम

Mon, 17 Oct 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में एक बाघ ने खेत में चर रही गाय का शिकार किया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पेंच टाईगर रिजर्व से लगे ग्राम जमतरा में गाय के शिकार से एक दिन पहले सैलानियों को बाघ नजर आया था। 
विज्ञापन
बाघ ने किया गाय का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में एक बाघ ने खेत में चर रही गाय का शिकार किया। घटना की जानकारी लगने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पेंच टाईगर रिजर्व से लगे ग्राम जमतरा में गाय के शिकार से एक दिन पहले सैलानियों को बाघ नजर आया था। वहीं, दूसरे ही दिन उसने किसान के खेत में घुसकर गाय का शिकार किया। वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जमतरा के सरपंच ने बताया कि मंगल सिंह कहार की गाय अक्सर खेत में बंधी रहती थी, वहीं आज बाघ ने खेत में बंधी गाय का शिकार कर लिया। दोपहर में जब किसान खेत पहुंचा तो उसे गाय मृत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसने तत्काल वन अमले को इसकी सूचना दी।  फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रही है। बता दें, टाइगर सफारी का यह हिस्सा कोर एरिया में आता है, जहां पर बाघ लगातार मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें