फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: माता-पिता प्यास बुझाने के लिए कुआं खोद रहे थे, पास में उनके जिगर के तीन टुकड़े जिंदा जल गए

Mon, 10 Apr 2023 08:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। माता-पिता पास में कुआं खोद रहे थे। तब घर में आग लगी और तीन बच्चों की उसमें जलने से मौत हो गई।   
 
विज्ञापन
बड़वानी में कच्चे घर में आग लगने से तीन मासूमों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वानी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बड़वानी के पाटी थाना अंतर्गत बोरकुंड गांव में एक कच्चे मकान में आग लगने से तीन मासूम बच्चों सहित पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग घर में बने चूल्हे के अंगार से लगी थी। जिस वक्त आग लगी, माता-पिता पास में ही कुआं खोद रहे थे। जब तक वह देख पाते तब तक सब जलकर खाक हो चुका था। सूचना मिलते ही पाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


बड़वानी के ग्राम बोरकुंड में सोमवार को कोहराम मच गया, जब राजाराम डोंगर सिंह के खेत में बने कच्चे मकान में आग लग गई। इसमें तीन मासूमों सहित पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, बच्चे घर में ही थे। माता-पिता घर के पास ही खेत में कुआं खोद रहे थे। लगभग दस से बारह फीट गहरे कुएं में माता-पिता को घर में आग लगने का आभास तक नहीं हुआ। जब धुएं का गुबार बढ़ने लगा तब जाकर उन्हें घटना का अहसास हुआ। जब तक वह गहरे कुएं से बाहर आते तब तक बच्चों सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग घर के चूल्हे में मौजूद अंगार से लगी। इस आग में तीन बच्चों सहित मवेशी भी जलकर राख हो गए। बता दे की झोपड़ी पतली लकड़ियों से बनी हुई थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत और जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल सहित पाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूमों की मौत हुई है। पूरी गृहस्थी भी जलकर खाक हो गई। एसपी ने बताया कि घटना में 10 वर्षीय मुकेश, आठ वर्षीय राकेश और छह वर्षीय आकाश की जलने से मौत हुई है। कुछ पशुधन और गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने भी शासन के नियम अनुसार यथासंभव मदद परिवार को दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें