फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : खरीदी समिति के लोगों ने वेयर हाउस संचालक को पीटा, कलेक्टर तक पहुंचा वायरल वीडियो, समिति निरस्त

Sun, 11 Dec 2022 08:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग एक शख्स के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में खुद कलेक्टर ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
कटनी से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में वेयर हाउस में कम वजन की धान की बोरियां रखने की बात पर वेयर हाउस संचालक पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कलेक्टर ने समिति को निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी इलाके का है। बता दें कि कटनी जिले के सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग एक शख्स के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अमन वेयर हाउस संचालक हेमंत मिश्रा के साथ जन शिक्षण स्व-सहायता समूह के लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट की वजह वेयर हाउस में कम वजन की धान की बोरियों को रखना बताई गई। 

वजन की बात का विरोध अमन वेयर हाउस संचालक हेमंत मिश्रा ने किया था, इस पर प्रदीप काछी, अभिलाष चौरसिया ने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी किसाने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने समूह को आवंटित उपार्जन केन्द्र निरस्त कर दिया। वहीं प्रखर और अमन वेयरहाउस में अभी भंडारण प्रतिबंधित कर दिया है। पूरे मामले पर कुठला पुलिस ने हेमंत मिश्रा की शिकायत पर आरोपी प्रदीप और अभिलाष के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें