फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Accident: बाइक से रिश्तेदार के पास जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत

Sun, 11 Dec 2022 08:07 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बरोदियांकला इलाके में रहने वाले प्रदीप पतिा फूलचंद जैन पत्नी साधना जैन के साथ बाइक से सागर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गढ़पहरा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। टक्कर मारने वाला ट्रक सेना का बताया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सागर के कैंट थाना क्षेत्र के गढ़पहरा मार्ग पर हुआ। पुलिस ने बताया कि बरोदियांकला इलाके में रहने वाले 56 वर्षीय प्रदीप पतिा फूलचंद जैन पत्नी साधना जैन (55) के साथ बाइक (एमपी 15 एमएम 4963) से सागर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। 

कैंट थाना क्षेत्र के गढ़पहरा के पास सेना के ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे के बाद पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। उनकी चीखें सुनकर अन्य राहगीर मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना कैंट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें